राजपक्षे ने विद्रोहियों से की आत्मसमर्पण की अपील (लीड-1)

सरकारी रेडियो श्रीलंका ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन ने कहा कि राजपक्षे ने रविवार को हंगुरनकेथा में एक राजनीतिक रैली में कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

राजपक्षे ने कहा, "समूचा देश आतंकवाद के खिलाफ है और कोई भी ताकत सेना को अपने अभियान में आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।"

इस बीच श्रीलंकाई सेना ने रविवार को कहा कि उसने तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे के एक प्रमुख ठिकाने और उसमें मौजूद हथियारों पर कब्जा जमा लिया है।

सेना ने कहा कि 58 डिवीजन के जवानों ने शनिवार को लिट्टे के प्रशासनिक ठिकाने पर कब्जा जमाया। यह ठिकाना विश्वमधु क्षेत्र में स्थित है।

सेना ने बताया कि उसे वहां से नौ मोर्टार लांचर, छह बहुउद्देश्यीय मशीन गन, 20 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

सेना ने कहा, "मौके से भारी संख्या में लिट्टे के नए पोशाक और 12 शव भी बरामद किए गए।"

शनिवार को ही सेना ने विश्वमधु क्षेत्र में सुविधाओं से लैस एक दोमंजिला भूमिगत बंकर पर कब्जा किया था। इसमें कई आधुनिक उपकरण और वस्तुएं बरामद की गईं।

उल्लेखनीय है कि सेना अब तक लिट्टे के महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा जमा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+