मुल्लइतिवु में अस्पताल पर बमबारी, 9 मरे, 20 घायल

कोलंबो , 2 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के मुल्लइतिवु क्षेत्र के एक अस्पताल पर रविवार को हुई बमबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। यह जानकारी सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास समिति (आईसीआरसी) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आईसीआरसी की प्रवक्ता सारासी विजयरत्ने ने बताया कि मुल्लइतिवू के पुथुक्कु डियरुप्पू अस्पताल पर रविवार को तीन बार बमबारी की गई। मुल्लइतिवू के कुछ हिस्से अभी भी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के कब्जे में हैं।

विजयरत्ने ने बताया, "बमबारी में नौ लोग मारे गए और 20 घायल हैं। बमबारी में रसोईघर, गिरजाघर और बच्चों के वार्ड को निशाना बनाया गया।"

प्रवक्ता ने बताया कि आईसीआरसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं कि बमबारी कहां से की गई। क्योंकि क्षेत्र में श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के बीच जबरदस्त संघर्ष जारी है।

उन्होंने दोनों पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान करने और मरीजों को वहां से सुरक्षित ढंग से हटाया जाना सुनिश्चित करने की मांग की।

आईसीआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अस्पताल में इस समय 500 से ज्यादा मरीज हैं। जिनमें से कुछ बेहतर इलाज के लिए सरकारी नियंत्रण वाले अस्तपालों में भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।

आईसीआरसी के कोलंबो प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख पॉल कैस्टेला की ओर से जारी बयान में कहा गया, "अस्पताल को निशाना बनाए जाने से हम स्तब्ध हैं..घायल और बीमार लोगों, चिकित्सा कर्मियों और चिकित्सा सुविधाएं मानवता संबंधी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत संरक्षित हैं। किसी भी हालत में उन्हें सीधे निशाना नहीं बनाया जा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+