भारत ने आईएईए के साथ विशेष निगरानी समझौते पर हस्ताक्षर किया

नई दिल्ली/विएना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को विएना स्थित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ एक विशेष निगरानी समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता भारत को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उपकरण व ईंधन तक पहुंच स्थापित करने में समर्थ बना देगा।

विएना में भारत के राजदूत सौरभ कुमार और आईएईए के महानिदेशक मुहम्मद अलबरदेई ने भारत के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए निगरानी समझौते पर हस्ताक्षर किया।

निगरानी समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ मिनट बाद सौरभ कुमार ने विएना में आईएएनएस को बताया, "यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समुदाय में भारत के शामिल होने का एक हिस्सा है।"

सौरभ कुमार ने आगे कहा, "भारत द्वारा अभी तक किए गए तमाम द्विपक्षीय परमाणु समझौतों को लागू करने की दिशा में यह पहला कदम है।"

उन्होंने कहा, "यह समझौता भारत व आईएईए के बीच विश्वास पर आधारित है। यह भारत के साथ परमाणु व्यापार आरंभ करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक आश्वासन है।"

समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान निदेशक (रणनीतिक योजना) रवि बी.ग्रोवर और संयुक्त सचिव गितेश शर्मा सहित परमाणु ऊर्जा आयोग के दो अधिकारी वहां उपस्थित थे।

आईएईए के 35 सदस्यीय बोर्ड ने पिछले वर्ष अगस्त महीने में भारत के लिए विशेष निगरानी समझौते को मंजूरी दी थी। इससे 45 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से भारत को परमाणु व्यापार की छूट का रास्ता साफ हो गया।

यह निगरानी समझौता अनोखा है, क्योंकि इसमें सैन्य परमाणु रिएक्टरों के बावजूद भारत को वैश्विक परमाणु व्यापार में भाग लेने की अनुमति होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+