मध्य प्रदेश सरकार के काम करने का बदलेगा अंदाज : शिवराज

दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के बाद सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उनके कई साथियों के लिए यह नया अनुभव रहा है। इस कार्यशाला के जरिए मंत्रियों को अपने भीतर झांकने का मौका मिला है और आचार व्यवहार तथा अपने काम करने के तरीके को परखने का अवसर भी मिला है।

भोपाल से दूर पचमढ़ी में कार्यशाला आयोजित किए जाने के पीछे उनका तर्क है कि पचमढ़ी में दो दिन मंत्रियों को एक साथ रहने का मौका मिला है और भागम भाग से दूर रहकर वे एकाग्रचित्त भी रहे हैं। भोपाल में अगर कार्यशाला होती तो मंत्रियों का ध्यान बंटा रहता क्योंकि दीगर लोगों से मिलने से मंत्रियों की एकाग्रता भंग होती।

शिवराज सिंह चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस कार्यशाला के बाद आने वाले समय में छह से आठ महीने के अंतराल पर मंत्रियों की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उनका लक्ष्य आम आदमी की समस्या के निराकरण के लिए हर संभव कोशिशें करने का क्रम भी जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+