इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पर हमला किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि इजरायल के एफ-16 जेट विमानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में कम से कम चार बम गिराए। हमले में किसी के घायल होने के समाचार नहीं मिले हैं।

दक्षिणी गाजा पट्टी के राफाह कस्बे के निवासियों ने बताया कि इजरायल के लड़ाकू विमान क्षेत्र के ऊपर से गुजरे और मिस्र के साथ लगने वाली सीमा के पास चार बम गिराए। ये बम चीजों की तस्करी करने के लिए बनाई गई सुरंगों को नष्ट करने के लिए दागे गए।

उन्होंने बताया कि इन सुरंगों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके मालिकों ने रविवार शाम को ही चेतावनी मिलने के बाद इलाका खाली कर दिया था।

इससे पहले रविवार रात इजरायल के जेट विमानों ने एक खाली पड़े पुलिस थाने पर भी हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इन हमलों में किसी के घायल होने के समाचार नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि 22 दिनों तक चले इजरायली सैन्य ऑपरेशन के बाद गत 18 जनवरी को इजरायल और गाजा के आतंकादी संगठनों ने अलग अलग युद्धविराम की घोषणा की थी। इजरायली अभियान में गाजा पट्टी के करीब 1,300 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+