महंगाई के चलते 10 करोड़ लोग भूखे रहने को मजबूर : राष्ट्रपति
बेंगलुरू से 80 किलोमीटर टुमकुर में स्थित सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामी के 102वें जन्म दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रपति ने कहा, "देश को एक और हरित क्रांति की आवश्यकता है। वह चाहे सदाबहार क्रांति ही क्यों न हो लेकिन इसमें कृषि उत्पादों का अधिक से अधित उत्पादन होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "पिछले साल खाद्य पदार्थो के मूल्यों में जो बेतहाशा वृद्धि हुई उससे लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। गरीबी दूर करने के प्रयासों को भी झटका लगा है। एक अनुमान के मुताबिक इसके कारण करीब 10 करोड़ लोगों को भूख की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।"
उन्होंने कहा, "हमें अपनी जनसंख्या पर लगाम कसना ही होगा। इतने लोगों को भोजन सुनिश्चित करने के लिए हमें खाद्यान्नों का उत्पादन बढ़ाना ही होगा।"
उल्लेखनीय है कि सिद्धगंगा मठ के स्वामी शिवकुमार 101 की उम्रसीमा पार कर चुके हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी वे सक्रिय हैं।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications