उप्र में अज्ञात एसएसबी जवानों पर हत्या का मामला दर्ज

पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक कुशहर सौरभ ने आईएएनएस को बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के टीला नंबर-4 निवासी दिलीप सिंह की कथित तौर पर रविवार रात एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।

सौरभ ने बताया कि पेशे से ठेकेदार रहे दिलीप सिंह के बेटे सुरेंद्र ने शिकायत की है कि रविवार रात वह अपने पिता के साथ मजदूरों को छोड़कर ट्रैक्टर से घर आ रहा था तभी हजारा क्षेत्र के बड़े नाले के पास गश्त पर तैनात एसएसबी के जवानों ने उनके पिता पर गोली चला दी और उन्हें चुप रहने की धमकी भी दी। सुरेन्द्र के मुताबिक घटना में एसएसबी के सात जवान शामिल थे।

सौरभ ने कहा कि चूंकि घटना के वक्त रात थी इस वजह से सुरेंद्र किसी को पहचान नहीं सका। उसकी शिकायत पर सोमवार को अज्ञात एसएसबी जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल सीमा पर स्थित टीला नंबर-4 कस्बे में एसएसबी का कैंप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+