स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सालाना 10 लाख भारतीयों की मौत : आक्सफोर्ड विवि
लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण भारत में प्रति वर्ष 10 लाख भारतीय मौत के मुंह में समा जाते हैं। इनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं व बच्चों की होती है।
विश्वविद्यालय अगले महीने दिल्ली में आयोजित होने जा रहे चौथे आक्सफोर्ड इंडिया बिजनेस फोरम में स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा करेगा।
आक्सफोर्ड बिजिनेस स्कूल की ओर से कहा गया है कि फोरम में 25 मार्च को 'स्वास्थ्य व पर्यावरण : भारत के विकास की चुनौतियां' विषय पर चर्चा आयोजित की जाएगी।
स्कूल की ओर से कहा गया है कि पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण प्रति वर्ष भारत में 10 लाख से भी अधिक लोग मौत में मुंह में समा जाते हैं। इनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं व बच्चों की होती है। कोई 70 करोड़ लोग विशेषीकृत स्वास्थ्य सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं, क्योंकि 80 प्रतिशत स्वास्थ्य विशेषज्ञ शहरी इलाकों में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications