केरल से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा (लीड-1)

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने मुखपत्र 'देशभिमानी' के स्थानीय संपादक पी. राजीव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपने मुखपत्र 'जनयुगम' के स्थानीय संपादक एम. पी. अच्युतन को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वायलार रवि व थेनल्ला बालाकृष्णन और माकपा के के. चंद्रन पिल्लई के राज्यसभा का कार्यकाल अगले सप्ताह खत्म होने वाला है।

संख्या बल के हिसाब से सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को दो जबकि विपक्षी युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है।

इस बीच कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए वायलार रवि को फिर से नामित किया है।

रवि ने 'केरल स्टूडेंट्स यूनियन' (केएसयू) के संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। केरल में केएसयू कांग्रेस की छात्र इकाई है।

वह वर्ष 1971 और 1977 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह राज्यसभा के लिए वर्ष 1994 और 2003 में चुने गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+