उल्फा और एनडीएफबी के 300 आतंकवादी बांग्लादेश में : तरुण गोगोई
गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में गोगोई ने कहा कि बांग्लादेश में उल्फा और एनडीएफबी को हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ढाका इन आतंकवादियों को बाहर निकालने और उनके जड़ को समाप्त करने लिए अभियान चलाए।"
गोगोई ने कहा कि असम सरकार आतंकवादियों के शिविरों की सूची विदेश मंत्रालय को सौंपेगी। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आगामी बांग्लादेश दौरे में विदेश मंत्री देश की नई सरकार के सामने पूर्वोत्तर के आतंकवादियों के शिविरों का मुद्दा सख्ती से उठाएं।"
गोगोई ने कहा कि उल्फा और एनडीएफबी के कम से कम 10 प्रमुख नेता बांग्लादेश में हैं, जिसमें उल्फा प्रमुख अरबिंद राजकोवा और एनडीएफबी अध्यक्ष रंजन देमैरी शामिल हैं।
गोगोई ने कहा कि जब तक बांग्लादेश में आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट नहीं किया जाएगा, तबतक असम में आतंकवादी गतिविधियों को रोकना मुश्किल है।
उल्फा और एनडीएफबी के साथ वार्ता के बारे में गोगोई ने कहा, "हम चाहते हैं कि सभी संगठन वार्ता के लिए आएं लेकिन इससे पहले उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़ना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications