श्रीलंकाई तमिलों पर हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अदालतों के बहिष्कार के साथ ही वकीलों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का पुतला फूंका, भूख हड़ताल की और कई स्थानों पर रेल व सड़क यातायात बाधित किया।
इस दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि तमिलनाडु में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
सरकार द्वारा छुट्टी की घोषणा किए जाने के कारण सभी कॉलेज व कॉलेज के छात्रावास वीरान थे। सरकार को डर था कि छात्र कहीं विरोध प्रदर्शन में न कूद पड़ें।
एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका से जुड़े राजनयिक इमारतों पर लगातार तीसरे दिन पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है।
श्रीलंका तमिल्स प्रोटेक्शन मूवमेंट व तमिल नेशनल मूवमेंट के नेता पाझा नेदुमारन ने दोहराया कि उनका समूह बुधवार को भी अपना आंदोलन जारी रखेगा।
ज्ञात हो कि 4 फरवरी को श्रीलंका का स्वतंत्रता दिवस है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications