अब्खाजिया, ओस्सेतिया की मान्यता के लिए दबाव नहीं बनाएगा रूस

समाचार एजेंसी रिया नवोस्ती के अनुसार गत अगस्त में जार्जिया के दक्षिणी ओस्सेतिया पर हमले के जवाब में रूसी सैनिक कार्रवाई के बाद रूस ने अब्खाजिया और दक्षिण ओस्सेतिया को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है।

अब्खाजिया के जर्नल 'एप्सनी' को दिए साक्षात्कार में लावरोव ने कहा, "अब्खाजिया और दक्षिण ओस्सेतिया को सीएसटीओ के देशों द्वारा आधिकारिक मान्यता दिया जाना हर सदस्य देश का अपना संप्रभु विषय है। स्वाभाविक है कि हमारे सहयोगी इस दिशा में कदम उठाएं इसमें हमारी रूचि है। बहरहाल हम इस मामले में उन पर दबाव नहीं डाल सकते और न ही दबाव डालेंगे।"

पूरी दुनिया में केवल निकारागुआ ऐसा देश है जिसने रूस के साथ इन दोनों क्षेत्रों को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया है। अन्य किसी भी देश ने रूस के इस कदम का अनुसरण नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि सीएसटी सुरक्षा समूह में पूर्व सोवियत संघ के गणराज्य आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान,रूस, उजबेकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+