एफएम सुनिए, आरटीआई के बारे में जानिए

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। लोग एफएम रेडियो का इस्तेमाल अमूमन फिल्मी गीत सुनने के लिए करते हैं लेकिन अब उनके पास इसके लिए एक और कारण है। एफएम-रेनबो (102.6 मेगाहट्र्ज) पर प्रसारित होने वाला एक साप्ताहिक कार्यक्रम श्रोताओं को सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के बारे में जानकारी देगा।

प्रत्येक रविवार शाम पांच बजे प्रसारित होने और एक घंटे चलने वाले इस साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत एक गैर सरकारी संगठन 'कबीर' ने की है। यह संगठन पिछले कई वर्षो से आरटीआई के क्षेत्र में काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम को शुरू करने की वजह के बारे में संगठन के नीरज कुमार ने बताया, "कुछ माह पहले एक रेडियो प्रोड्यूसर ने हमसे संपर्क किया था, वह चाहते थे कि हम रेडियो के लिए आरटीआई पर एक मिनट का एक विज्ञापन तैयार करें। तभी यह विचार हमारे दिमाग में आया।"

संगठन ने पहले तीन महीने तक इस कार्यक्रम के प्रसारण के अधिकार खरीदे थे लेकिन श्रोताओं की जोरदार प्रतिक्रियाओं के बाद अब वह 2009 के शेष महीनों के लिए अधिकार खरीदने की योजना बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+