भारत के साथ संभावित समझौते को लेकर जिया ने हसीना को चेताया
समाचार पत्र न्यू एज में छपे जिया के बयान में कहा गया है, "सत्ता संभालने के बाद सरकार राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय संसाधनों के मसले पर समझौता करने के लिए उत्सुक है। सरकार कुछ न करे जिससे हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़े। राष्ट्रीय हित के खिलाफ किसी भी समझौते को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।" जिया ने यह बात सिराजगंज के हतिकुमरुल में एक रैली में कही।
भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी दो दिवसीय यात्रा पर आठ फरवरी को यहां आने वाले हैं। पिछले माह की 16 तारीख को हसीना के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी।
अखबार ने कहा है कि नई दिल्ली को प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
मीडिया में रविवार को आई रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने के लिए पारगमन सुविधा देने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications