अभी नहीं गई है सर्दी : मौसम विज्ञानी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक हफ्ते भर तापमान औसत से अधिक रहने के बाद रविवार को सामान्य तापमान दर्ज किया गया है।
रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
अधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में सर्दी का एक और दौर आ सकता है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में सुबह हल्का कोहरा और दिन में साफ मौसम की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों में वर्षा होने की भी कोई संभावना नहीं है।
सामान्य दृश्यता 1000 मीटर से अधिक होने के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें समय पर संपन्न हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications