एफबीआई ने मांगी मुंबई हमले के संदिग्धों से पूछताछ की इजाजत

पुलिस का कहना है कि फहीम अंसारी व सबाउद्दीन ने 26 नवंबर को मुंबई हमले के दौरान निशाना बनाए गए 10 स्थलों का नक्शा तैयार किया था और उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी।

इस हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 170 व्यक्ति मारे गए थे और 300 घायल हो गए थे।

सूत्रों ने कहा है, "एफबीआई की ओर से यह निवेदन पूरी औपचारिकता के साथ किया गया है। यह अभी प्रक्रिया में है और एक या दो दिनों के भीतर इसे स्वीकृति दी जा सकती है।"

सूत्रों ने कहा, "अमेरिकी कानून के मुताबिक दुनिया में कहीं भी अमेरिकी नागरिकों पर किए गए हमले की जांच के लिए एफबीआई को अधिकार है। चूंकि मुंबई हमले में छह अमेरिकी नागरिक मारे गए थे, लिहाजा हमले में शामिल किसी भी आरोपी से एफबीआई स्वाभाविक रूप से पूछताछ करना चाहेगी।"

ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने अंसारी व सबाउद्दीन को पिछले वर्ष फरवरी व अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+