नक्सली हमले में महाराष्ट्र में 15 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)

घटना दिन के 11 बजे धनोरा उपमंडल के सघन जंगली इलाके में तब हुई जब पुलिस दल तलाशी अभियान चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि धनोरा के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "नक्सलियों के हमले में एक सब इंस्पेक्टर और 14 पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए। इसके साथ ही कई अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। "

नक्सलियों के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। 150 पुलिस वैन में 3,000 सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र के गृह मंत्री जयंत पाटिल और गृह राज्य मंत्री नितिन राउत संभवत: रविवार की देर रात या फिर सोमवार की सुबह गढचिरोली जाएंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का आदेश दिया है।

नक्सल निरोधी दस्ता प्रमुख पंकज गुप्ता और गढ़चिरोली जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश प्रधान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+