मध्य प्रदेश के मंत्रियों का परखा गया सामान्य ज्ञान
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में रविवार से दो दिवसीय कार्यशाला का श्रीगणेश हुआ। पहले सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने राजनीति का पाठ पढ़ाया तो दिल्ली विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रोफेसर गिरिश्वर मिश्र ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली। वहीं भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदबाद की पूर्व डीन डॉ़ इंदिरा ज़े पारेख ने प्रबंधन के गुर सिखाए।
मिली जानकारी के अनुसार गिरीश्वर मिश्र ने सामान्य ज्ञान और मनोविज्ञान का परीक्षण करने के लिए पर्चा बनाया था उसमें कुल 60 सवाल थे। ये सवाल आम आदमी की जिंगदी, आपसी संबंध, नेतृत्व क्षमता और कुछ समस्याओं के निदान से जुड़े हुए थे।
जहां गिरीश्वर मिश्र ने सामान्य ज्ञान को परखा वहीं इंदिरा पारेख ने प्रोजेक्टर और सी़ डी़ के सहारे प्रबंधन के गुर दिए। कुछ मंत्रियों को छोड़कर अधिकांश पूरे दिन की क्लास में एक नए और शांत छात्र की तरह बैठे रहे।
यह दो दिवसीय कार्यशाला भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर और स्कूल ऑफ गुड गवर्नेन्स भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है। इस कार्यशाला में शामिल हो रहे मंत्री कुछ परेशान भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी कुछ खामियां उजागर होने का डर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications