'दिल्ली पर कब्जे के लिए 100 दिनों की जंग लड़ेगी भाजपा'
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां पत्रकारों को बताया, "चुनाव अभियान की शुरुआत नागपुर से की जाएगी। हमारे पास चुनाव के लिए मात्र 100 दिन हैं, लिहाजा देश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए हमने 100 दिनों की जंग लड़ने का फैसला किया है।"
जावड़ेकर, लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के मकसद से आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेने गुवाहाटी आए हुए थे।
जावड़ेकर ने कहा, "हमारे नेता लालकृष्ण आडवाणी का नारा एक समृद्ध, सशक्त व धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करने का है। सिर्फ आडवाणी व भाजपा के पास ही देश को मजबूत बनाने की क्षमता है।"
उन्होंने कहा कि नागपुर में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की तीन दिवसीय बैठक के दौरान प्रचार अभियान का शंखनाद किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के 10,000 से भी अधिक नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इनमें 150 सांसद, 1,100 विधायक, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी सचेतक, राज्य तथा जिला इकाइयों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications