दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान में संदिग्ध अपहर्ता का अंदेशा (लीड-1)

एक वरिष्ठ हवाई अड्डा अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पायलट ने कहा कि उसे अंदेशा है कि विमान में अपहर्ता सवार हैं इसीलिए विमान को तत्काल उतरने की इजाजत दी जाए।"

पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, "हमने तत्काल विमान को उतरने की इजाजत दे दी। विमान को तकनीकी क्षेत्र में पार्क किया गया है जिससे वह अलग-थलग है। हलांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि विमान को अगवा किया गया है या नहीं। "

पायलट द्वारा विमान को तत्काल उतरने की इजाजत मांगे जाने के बाद रविवार की शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोवा से दिल्ली आया इंडिगो का ई-664 विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर शाम 5.15 बजे उतरा और उसे एक अलग दिशा की ओर मुड़ने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का त्वरित कार्रवाई दल व दिल्ली पुलिस का दस्ता हवाई अड्डे पर पहुंच गया है।

विमान में सवार यात्रियों को तत्काल उतरने की इजाजत नहीं दी गई है।

हवाई अडड अधिकारयों ने बताया कि एक यात्री संभवत: दुर्व्यवहार कर रहा था जिससे पायलट ने सावधानी बररते हुए विमान को उतार लिया। उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि यह सुरक्षा जांच के लिए किया गया अभ्यास भी हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+