श्रीलंकाई सेना का लिट्टे के महत्वपूर्ण ठिकाने पर कब्जा
सेना ने कहा कि 58 डिवीजन के जवानों ने शनिवार को लिट्टे के प्रशासनिक ठिकाने पर कब्जा जमाया। यह ठिकाना विश्वमधु क्षेत्र में स्थित है।
सेना ने बताया कि उसे वहां से नौ मोर्टार लांचर, छह बहुउद्देश्यीय मशीन गन, 20 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
सेना ने कहा, "मौके से भारी संख्या में लिट्टे के नए पोशाक और 12 शव भी बरामद किए गए।"
शनिवार को ही सेना ने विश्वमधु क्षेत्र में सुविधाओं से लैस एक दोमंजिला भूमिगत बंकर पर कब्जा किया था। इसमें कई आधुनिक उपकरण और वस्तुएं बरामद की गईं।
श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि सरकार द्वारा दिए गए 48 घंटे के 'सेफ पैसेज' के अल्टीमेटम को लिट्टे ने तवज्जो नहीं दी। इसके तहत लिट्टे संघर्ष वाले क्षेत्र में फंसे नागरिकों को सुरक्षित रास्ता दिए जाने के बात कही गई थी। मंत्रालय ने क्षेत्र में आम लोगों की खराब स्थिति के लिए लिट्टे को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications