शिक्षक की पिटाई से छात्र के आंख की रोशनी जाने की आशंका
सहरसा निवासी संजय भगत का पुत्र अंकित स्थानीय ब्राइट कैरियर विद्यालय के कक्षा तीन का छात्र है। संजय ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि विद्यालय में किसी छात्र से अंकित की किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर एक शिक्षक ने अंकित की पिटायी कर दी।
संजय का आरोप है कि पिटाई के दौरान अंकित की आंख में चोट लग गई और आंख से खून बहने लगा। तब विद्यालय के प्रचार्य अशोक कुमार सिंह ने इसकी सूचना अंकित के पिता को दी। संजय बताते हैं कि सहरसा और पटना में अंकित का इलाज करवाया गया परंतु यहां के चिकित्सकों ने अंकित को चेन्नई रेफर कर दिया।
यह घटना शुक्रवार की है। इधर, विद्यालय के प्राचार्य ने घटना को दुखद बताते हुए इसके लिए शिक्षक को दोषी बताया है। परंतु उन्होंने कहा कि उक्त चोट अनजाने में लग गई है। उन्होंने अंकित के इलाज में आर्थिक मदद देने का आश्वासन अंकित के पिता को दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications