लालू की सलाह, नवजवान न करें प्रेम विवाह
उन्होंने पटना में पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं के हरियाणा के पूर्व मंत्री चांद मोहम्मद उर्फ चन्द्रमोहन और अनुराधा बाली उर्फ फिजा की प्रेम कहानी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रेम विवाह का यही हश्र होता है। जो जैसा किया है उसे वैसा ही मिलेगा। उन्होंने नवजवानों से पिता-माता की इच्छा के अनुसार ही विवाह करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान अभी कुछ भी कह लें परंतु उन्हें भी मना लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि साम्प्रदायिक गठबंधनों को सता में आने से रोकने के लिए ऐसा करना संप्रग का दायित्व है।
पासवान के बिहार और केन्द्र में नेतृत्व करने की इच्छा पर उन्होंने कहा कि इसमें बुरा ही क्या है अगर कोई दलित राज्य और केंद्र में नेतृत्व करने की इच्छा रखता है तो यह खुशी की बात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications