बरकत उल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बरकत उल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलाधिपति डॉ़ बलराम जाखड़ ने धारा 52 लगाते हुए कुलपति डॉ़ भूपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार की सिफारिश पर कुलाधिपति ने प्रो़ रवीन्द्र जैन को कार्यवाहक कुलपति भी नियुक्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त डॉ़ शिवपाल सिंह अहलावल को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है।

बरकत उल्ला विश्वविद्यालय पिछले कुछ अरसे से विवाद में चल रहा था। बेचलर ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन सहित कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा और इसकी जांच कराए जाने के बाद कुलपति पर उंगली भी उठी थी। उसी के चलते शनिवार की शाम को कुलाधिपति ने कुलपति को बर्खास्त करते हुए नई नियुक्ति कर दी।

बरकत उल्ला विश्वविद्यालय में धारा 52 लागू किए जाने और कुलपति को बर्खास्त करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 1987 और वर्ष 2002 में कुलाधिपति अपनी इस शक्ति का इस्तेमाल करते हुए दो कुलपतियों को बर्खास्त कर चुके है।

इसके अलावा कुलाधिपति डॉ़ जाखड़ ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति उत्तर प्रदेश इंडियन वैटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ़ शिवपाल सिंह अहलावल को नियुक्त करने के आदेश जारी किए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+