झारखंड में नक्सलवादियों के लिए नई पुनर्वास नीति की योजना

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नई नीति पहले की तुलना में भिन्न है। इसमें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलवादियों की सुरक्षा और अच्छे पुनर्वास का प्रावधान किया जाएगा।

नक्सलवादियों को आकर्षित करने में पूर्व की पुनर्वास नीति के असफलता होने की बात स्वीकार करते हुए अधिकारी ने कहा कि नई नीति का निर्माण पुरानी नीति की असफलताओं पर विचार करने के बाद किया गया है।

प्रस्तावित नई नीति में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलवादियों के हितों की सुरक्षा के उपायों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार नई नीति में नक्सलवादियों की सजा कम से कम करना, उनको जमीन और वित्तीय संसाधान मुहैया करवाना तथा परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

नई पुनर्वास नीति का मसौदा राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के पास उनकी मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। राज्यपाल इस मसौदे पर अपने तीन सलाहकारों के साथ चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+