केन्या में तेल टैंकर में आग, 90 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा शनिवार को नाकुरु-इल्डोरेट राजमार्ग पर जॉली फार्म के निकट हुआ।
केन्याई पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस हादसे में 91 लोगों के मौत हो गई और 117 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के समय मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पेट्रोल लेने के लिए एकत्रित हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे में कम से कम 110 लोग मारे गए हैं।
रेडक्रास के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया है कि आग सिगरेट की वजह से लगी थी।
रिफ्ट वैली प्रांत के आयुक्त हसन नूर के मुताबिक मौके से अब तक 150 शव बरामद किए गए और मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
पुलिस के प्रवक्ता इरिक किरेथी ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर इस हादसे की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications