प्रधानमंत्री एक सप्ताह में करेंगे कामकाज की शुरुआत (लीड-2)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने एम्स के बाहर संवाददाताओं को बताया, "प्रधानमंत्री अब ठीक हैं और चहलकदमी भी कर रहे हैं। उन्होंने ताजातरीन गतिविधियों की जानकारी भी ली है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। एक सप्ताह के अंदर वे अपने आवास से ही कामकाज शुरू कर देंगे। तीन सप्ताह बाद वे अपने कार्यालय जा सकेंगे।"
इससे पहले मनमोहन सिंह की मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री को रविवार सुबह छुट्टी मिल गई। वे सुबह 7.30 बजे अस्पताल से अपने आवास के लिए रवाना हुए। अब वे आवास पर स्वास्थ्य लाभ करेंगे और उनकी फीजियोथैरेपी की जाएगी।"
संधू ने बताया कि प्रधानमंत्री सबकी शुक्रिया अदा करते हुए एम्स से गुजरे। उन्होंने चिकित्सकों के पूरे पैनल को धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
संधू ने बताया कि सिंह का इलाज करने वाले 11 चिकित्सकों के पैनल ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक आहार लेंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कम से कम तीन सप्ताह बाद कामकाज शुरू कर देंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications