गृह जिले में रेलवे डिवीजन बनाएंगे लालू
अपने पुरखों के गांव फुलवरिया को पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के गांव सलार कलां से जोड़ने के बाद अब लालू की योजना बिहार को एक और दुर्लभ तोहफा देने की है। वह गोपालगंज के थावे में एक रेलवे डिवीजन की स्थापना की घोषणा करने वाले हैं।
अपने ग्राम फुलवरिया की यात्रा के दौरान शनिवार को लालू ने कहा, "थावे नया रेलवे डिवीजन बन सकता है।" उन्होंने संकेत दिया कि इस महीने के अंत में प्रस्तुत होने वाले रेल बजट मे वह इसकी स्थापना की घोषणा कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार लालू ने वरिष्ठ अधिकारियों से थावे, गोपालगंज में रेलवे डिवीजन के निर्माण की तैयारियां शुरू करने को कहा है।
वर्तमान में थावे रेलवे स्टेशन है और यह लालू और उनकी पत्नी के जन्मस्थानों फुलवरिया और सलार कलां से अधिक दूर नहीं है।
थावे डिवीजन पूर्व मध्य रेलवे जोन का एक हिस्सा होगा जिसका मुख्यालय हाजीपुर में है।
लालू ने भागलपुर में भी एक रेलवे डिवीजन की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा, "थावे और भागलपुर दोनों की अध्यक्षता डिविजनल रेलवे मैनेजर करेंगे।"
रेल मंत्री के अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में लालू ने बिहार को कई परियोजनाएं और दर्जनों ट्रेनें दी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि भारतीय रेल बिहार में विकास के एक नए युग की शुरुआत के लिए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 550 अरब रुपये (55,000 करोड़ रुपये) का निवेश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications