अब 'मोहन' बने आईपीएस पांडा

शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान आये डीके पांडा राधा के वेश में थे, लेकिन जब वो पत्रकारों से मुखातिब हुए तो वो अपने-आपको कृष्ण का अवतार मोहन कहने लगे।
अपनी पत्नी वीणा पांडा द्वारा दायर गुजारा भत्ता संबंधी मामले की सुनवाई के लिए वो अदालत पहुंचे थे। उन्होंने उस दौरान महिला का रूप धर रखा था। सिर पर दुपट्टा, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और होठों पर लाली लगाए पांडा अदालत परिसर में नाचते और गाते देखे गये।
मीडिया ने जब उनसे यह सवाल किया कि उनकी संपत्ति का कितना हिस्सा वो अपनी पत्नी वीणा को देंगे। तो उनका जवाब था, 'सारी संपत्ति के स्वामी कृष्ण हैं, मैं नहीं। यह तो कृष्ण ही तय करेंगे कि किसे कितना देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications