श्रीलंका में तमिलों के 'नरसंहार' के खिलाफ टोरंटो में प्रदर्शन

टोरंटो, 31 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में जारी मासूमों के 'नरसंहार' के खिलाफ कनाडा के टोरंटो शहर में शुक्रवार को 50,000 से ज्यादा तमिलों ने प्रदर्शन किया। पश्चिमी जगत में तमिलों का यह अब तक सबसे विशाल प्रदर्शन है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां उठा रखी थीं और वे नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई सुरक्षा बलों के हाथों मासूम तमिलों की तकलीफों को उजागर करने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक मानव श्रृंखला भी बनाई।

कई किलोमीटर तक फैली इस मानव श्रृंखला की वजह से शहर का यातायात प्रभावित हुआ और सड़कों पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने विश्व समुदाय से अनुरोध किया है कि आतंकवाद का खात्मा करने के नाम पर मासूमों को नरसंहार रुकवाने के लिए श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाए।

कनाडियन तमिल कांग्रेस (सीटीसी) और कई अन्य संस्थाओं से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने यहां पर्चे बांटे जिनमें कहा गया था, "हम शांति चाहते हैं हमारी मदद कीजिए।" सीटीसी के प्रवक्ता डेविड प ूपला पिल्लै ने कहा, "श्रीलंका सरकार राजनीतिक समाधान की बात करके अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बेवकूफ बना रही है। वह तमिलों के सफाये का अभियान छेड़ चुकी है।"

उल्लेखनीय है कि टोरंटो में करीब 300,000 श्रीलंकाई रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+