सत्यम मामला: न्यायालय ने राजू और अन्य की न्यायिक हिरासत 7 फरवरी तक बढ़ाई
हैदराबाद के छठें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डी.रामकृष्ण ने रामलिंगा राजू, उसके भाई और सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक बी.रामा राजू तथा पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) वदलामणि श्रीनिवास की न्यायिक हिरासत को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।
चंचलगुडा जेल में बंद आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित नहीं किया गया और जेल तथा अदालत के मध्य वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश ने सुनवाई की कार्रवाई संपन्न की।
मजिस्ट्रेट ने सत्यम में राजू परिवार के शेयरों के प्रबंधन के लिए बनाई गई फर्म एसआरएसआर के प्रबंध निदेशक डी.गोपालकृष्ण राजू की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया।
सत्यम में 70 अरब रुपये की घोटाले के मामले में इन चारों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और दस्तावेजों में जालसाजी का आरोप है।
मामले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को गोपालकृष्ण राजू को उनकी दो दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा देने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications