नीतीश कुमार बने सीएनएन-आईबीएन 'पॉलिटिशियनऑफ द ईयर'
सीएनएन-आईबीएन चैनल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस पुरस्कार के लिए नीतीश कुमार और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन पिछड़े राज्य के रूप में अपनी पहचान रखने वाले बिहार के विकास को नया आयाम देने की दूरदृष्टि और विश्वास के लिए नीतीश कुमार को यह पुरस्कार देने का निर्णय हुआ है।
खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और मनोरंजन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए अभिनेता आमिर खान को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
चंद्रयान मिशन को सफल बनाने वाली इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) के प्रमुख जी. माधवन नायर व उनकी टीम को समाज सेवा और एचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी को वाणिज्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर का खिताब मशहूर संगीत निर्देशक ए. आर. रहमान को 'स्मलडॉग मिलियनेयर' में उनके अभूतपूर्व संगीत के लिए दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications