मंगलोर में पब पर हमला करने वालों को मिली सशर्त जमानत (लीड-1)
मंगलोर की एक अदालत ने इन आरोपियों को इस शर्त पर जमानत दी है कि वे उत्तरी मंगलोर पुलिस थाने में हर 15 दिन पर अपने बारे में सूचित करते रहेंगे।
जमानत मिलने के बाद मुथालिक ने कहा कि पब संस्कृति के खिलाफ उनके संगठन का विरोध जारी रहेगा। लेकिन उन्होंने वादा किया कि मंगलोर हमले जैसी घटना फिर नहीं दोहराई जाएगी।
मुथालिक ने कहा, "अब हमारा विरोध मंगलोर हमले की तरह नहीं होगा। मैंने पहले ही इसके लिए माफी मांग ली है।"
मुथालिक ने इस बात से इंकार किया कि मालेगांव विस्फोट के आरोपियों से उनका किसी तरह का संबंध है।
श्रीराम सेना की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष प्रसाद अत्तावर को भी जमानत मिल गई।
ज्ञात हो कि सेना ने मध्य मंगलोर में बालमत्ता रोड पर 'एम्नेसिया-द लाउंज' पब में 24 जनवरी को महिलाओं पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली थी।
हालांकि मुथालिक व अत्तावर ने हमले में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर हमलावरों का बचाव किया था कि महिलाएं पारंपरिक भारतीय मूल्यों को चोंट पहुंचा रही थीं।
इस मामले में अत्तावर व अन्य 26 आरोपियों को घटना के दो दिनों बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुथालिक को तीन दिनों बाद गिरफ्तार किया गया था।
जमानत मिलने के बाद अत्तावर ने संवाददाताओं को बताया कि सेना के लोग इस बात से खुश हैं कि इस घटना ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने अन्य राज्यों में पनप रही पब संस्कृति के खिलाफ भी माहौल बनाने का काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications