राजनीतिक नेतृत्व के आदेश पर कार्रवाई को तैयार भारतीय सेना : जनरल कपूर
सेना की 15 वीं कोर के बादामी बाग स्थित मुख्यालय के दौरे पर आए जनरल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, "जहां तक सेना का संबंध है यह देश के राजनीतिक नेतृत्व के चाहने पर ही कार्रवाई या प्रतिक्रिया व्यक्त करती है।"
मुंबई हमलों के बाद तनाव बढ़ने से पाकिस्तानी पक्ष की व्यापक सैनिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए जनरल कपूर ने कहा कि इस समय तनाव में कमी हुई है।
कपूर ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचा अभी भी कायम है और काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बर्फ पिघलने और हिमालय के दर्रो के खुलने के बाद घुसपैठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
कपूर के अनुसार राज्य में अभी भी 700 से 800 के बीच आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें 40 से 45 प्रतिशत विदेशी हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में 61 प्रतिशत मतदान से जमीनी हालत के सुधरने का अंदाजा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications