गोवा की अदालत में लगी आवाज, 'गाय हाजिर हो'
राजधानी पणजी से 70 किलोमीटर दूर वालपोई में स्थित अदालत में स्थानीय न्यायाधीश के समक्ष गाय और उसके मालिक की पेशी हुई।
दरअसल, यह मामला पिछले वर्ष का है जब इस गाय को एक कसाई ने चुरा लिया था। इस गाय के मालिक ने वालपोई थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने गत वर्ष इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर आरोप है ये गाय की हत्या करना चाहते थे।
बचाव पक्ष के वकील काला दलाल ने बताया, "अदालत में गाय को औपचारिक तौर पर लाया गया था ताकि गवाह इसकी शिनाख्त कर सकें।"
स्थानीय संगठन गो रक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य हनुमंत पराद ने कहा कि आरोपी कसाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था और इस मामले में तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए गाय को अदालत में पेश किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications