भोपाल में हर जुबान पर साजिद का 'मुगल पान'
भोपाल में इन दिनों वार्षिक मेला 'भोपाल उत्सव' चल रहा है। इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के कारोबारी पहुंचे है। इन्हीं में से एक हैं उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के निवासी साजिद खान। इनका कारोबार पान का है। उनका पान ही निराला नहीं है बल्कि उसे खिलाने का अंदाज भी औरों से जुदा है।
पठानी सूट, उस पर चमकदार जैकेट और नवाबी टोपी लगाए पान की दुकान पर खड़े साजिद भोपाल उत्सव में आने वाले हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते है। इतना ही नहीं उनकी पान की दुकान में सजी पान मसालों की प्लेट हर गुजरने वाले को कुछ देर रुकने के लिए मजबूर कर देती है। उन्होंने इन पान मसालों को खुद तैयार किया है और नाम भी दिया है। चांदी के बर्क में लपेटकर दिए जाने वाले पान को साजिद ने 'मुगल पान' का नाम दिया है और इस पान की कीमत है 10 रुपये।
साजिद जब ग्राहक को पान खिलाते हैं तो उसके साथ शायरी सुनाना नहीं भूलते। उनका कहना है कि पान के सबसे ज्यादा शौकीन लखनऊ में हैं। पान को वे संस्कृति के आदान-प्रदान का एक जरिया है। उनका कहना है कि जो भी एक बार उनका पान खा लेता है वह उसका स्वाद कभी नहीं भूलता।
साजिद का पान खाने वाले पंकज कुमार का कहना है कि उन्होंने पान की दुकानें और पान वाले तो बहुत देखे है मगर साजिद का अंदाज निराला ही है। पान का स्वाद तो लाजवाब है ही साथ में उनके द्वारा सुनाई जाने वाली शायरी भी दिल खुश कर देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications