'पाक को भारत-विरोधी तालिबान श्ििावर बंद करने होंगे'

वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में दक्षिण एशिया मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ का कहना है कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों में तालिबान के ठिकानों पर नियंत्रण करना अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि यहां आतंकवादियों को कश्मीर या भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षत किया जाता है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए), अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में काम कर चुके दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस ओ.रिडल का मानना है कि अमेरिका के नवनियुकत् विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक को पाकिस्तान और अफगानिस्तान की नकारात्मक ताकतों को पलटना होगा।

एक अमेरिकी थिंक टैंक को दिए साक्षात्कार में रिडल ने कहा कि तालिबान को रोकने के लिए पाकिस्तान को भी सहायता करनी होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए यह एक कठिन चुनौती है।

रिडल ने कहा कि पाकिस्तान के संघीय प्रशासन वाले जनजातीय क्षेत्र (फाटा) को लेकर वहां की सेना के दो मत हैं। उन्होंने कहा कि फाटा का इस्तेमाल तालिबान जैसे संगठनों के लिए हो रहा है जहां कश्मीर या भारत के विरूद्ध काम करने वाले आंतकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+