बांग्लादेश में युद्ध अपराधियों के देश से बाहर जाने पर रोक

सरकार की ओर से यह कदम उस समय उठाया गया है, जब दो दिन पहले ही संसद में इस बारे में एक प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। प्रस्ताव में युद्ध अपराधों के लिए तत्काल मुकदमा शुरू करने की मांग की गई थी।

गृह मंत्री सहारा खातून ने संवाददाताओं को शुक्रवार को बताया, "युद्ध अपराधियों के बारे में सभी प्रासंगिक सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों को भेज दी गई हैं, लिहाजा युद्ध अपराधी देश से बाहर नहीं भाग सकते।"

खातून ने उन युद्ध अपराधियों की सूची देने से इंकार कर दिया, जिन पर देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

'न्यू एज' समाचार पत्र ने गृह मंत्रालय के एक अनाम उच्च अधिकारी की ओर से लिखा है कि युद्ध अपराधियों की सूची तैयार की जानी अभी बाकी है।

उधर ढाका में जिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट तथा भारत के पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित बेनापोल लैंड पोर्ट पर तैनात प्रवासी मामलों के अधिकारियों ने न्यू एज को शुक्रवार को बताया कि उन्हें अभी तक इस तरह के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+