आघात के समय मस्तिष्क को रक्त आपूर्ति कराती हैं धमनियां
युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सान डीगो (यूसीएसडी) में भौतिकी के प्राध्यापक डेविड कीनफेल्ड ने कहा, "यह एक सकारात्मक समाचार है।"
कीनफेल्ड के दल ने आघात से पीड़ित जानवरों में रक्त प्रवाह का अध्ययन किया है।
कीनफेल्ड के दल की एक शोधकर्ता एंडी शिह ने कहा, "यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें डॉक्टर आघात के बाद मस्तिष्क के उन न्यूरान्स को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जो जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे होते हैं।"
जानवरों के नमूनों पर किए गए पूर्व अध्ययनों में पाया गया था कि आघात के बाद रक्त प्रवाह मंद पड़ सकता है। इस कारण दवाओं की आपूर्ति अवरुद्ध हो सकती है। लेकिन ये अध्ययन सिर्फ रक्त प्रवाह की रफ्तार को मापते हैं।
लेकिन छोटी धमनियों में बहने वाले रक्त कणों की रफ्तार व उस रक्त वाहिका के घेरे को मापने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि धमनियां रक्त कोशिकाओं की अनवरत आपूर्ति बनाए रखती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications