रिपब्लिकन पार्टी ने पहला अश्वेत अध्यक्ष चुना
वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा के अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति निर्वाचित होने के तीन महीने से भी कम समय के भीतर रिपब्लिकन पार्टी ने भी अपने इतिहास में पहली बार किसी अश्वेत को पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित किया है।
शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी का नया अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मैरीलैंड के पूर्व उप गवर्नर माइकल स्टील ने इसे 'पार्टी की नई शुरूआत' करार दिया।
रिपब्लिकन पार्टी ने स्टील का चयन चार उम्मीदवारों में से किया, इनमें राष्ट्रपति जार्ज बुश के नजदीकी और पार्टी प्रमुख माइक डंकन भी शामिल थे। डंकन ने स्टील के चयन के बाद कहा कि निश्चय ही परिवर्तन की हवाएं चल पड़ी हैं।
स्टील के कंधों पर पराजित रिपब्लिकन पार्टी में नई जान फूंकने की जिम्मेदारी है, जो नंवबर के राष्ट्रपति चुनाव में हारने के साथ ही दोनों सदनों-हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट में भी अल्पमत में आ गई है। इस प्रकार की स्थिति वर्ष 1994 के बाद पहली बार पैदा हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications