मुंबई आतंकी हमलों से जुड़े भारतीय सबूत अपर्याप्त : पाक

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने खबर दी है कि आंतरिक और विधि मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में व्यापक चर्चा के बाद यह रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। यह बैठक शनिवार को आंतरिक मामलों के मंत्रालय में होगी।

एफआईए के प्रमुख तारिक खोसा ने बताया कि शुरुआती बैठक में रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।

समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है, "रिपोर्ट में मुंबई हमलों के बारे में भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए सबूतों को अपर्याप्त बताया गया है।" समाचार पत्र में कहा गया है कि इस मामले में निर्णायक राय बनाने से पहले एफआईए ने जांच के हर पहलू का अध्ययन किया।

भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए सबूतों पर विचार करने के लिए आंतरिक मंत्रालय ने एफआईए प्रमुख के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पैनल बनाया था। भारत ने इन हमलों में पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने के संबंध में सबूत दिए थे। इन हमलों में 170 लोग मारे गए थे और 300 अन्य घायल हो गए थे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार रात को बताया, "मुंबई हमलों पर भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार एफआईए टीम ने अपनी रिपोर्ट रहमान मलिक को सौंपी है।"

प्रवक्ता ने बताया कि यह रिपोर्ट मलिक को इसलिए सौंपी गई है ताकि वे विधि मंत्रालय के साथ इस पर विचार-विमर्श कर सकें। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के पूरा होते ही जांच के नतीजों से राजनयिक हलकों के माध्यम से भारत सरकार को अवगत कराया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि जब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर दी जाती तब तक इस बारे में अटकले नहीं लगाई जाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+