तमिल समस्या का राजनीतिक समाधान खोजे श्रीलंका: कनाडा
टोरंटो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा सरकार में भारतीय मूल के शीर्ष कनाडियाई मंत्री दीपक ओभरॉय ने श्रीलंका सरकार से तमिल मसले का राजनीतिक समाधान खोजने को कहा है।
कनाडा के विदेश मंत्री के संसदीय सचिव ओभरॉय ने गुरुवार को देश की संसद में गुरुवार को कहा कि श्रीलंका में जारी संकट का एकमात्र समाधान दीर्घगामी राजनीतिक हल ही है।
बुधवार को सदन में मंत्री लॉरेंस केनन द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को ही दोहराते हुए ओभरॉय ने कहा, "श्रीलंका में सरकारी सुरक्षा बलों और तमिल विद्रोहियों के बीच निरंतर जारी संघर्ष में नागरिकों के हताहत होने से कनाडा बेहद चिंतित है।"
उन्होंने कहा, "हम सभी इस संघर्ष में शामिल सभी गुटों से हिंसा रोकने, मानवीय सहायकताकर्मियों को पूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध वहां जाने की अनुमति देने तथा युद्ध क्षेत्रों से नागरिकों की सुरक्षित एवं स्वैच्छिक आवाजाही सुनिश्चित कराने का आह्वान करते हैं।"
ओभरॉय ने कहा कि कनाडा सरकार चाहती है कि तमिलों की महत्वाकांक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दायरे में पूरी किया जाना सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका सरकार विश्वास बहाली के उपाय शुरू करे।
उन्होंने कहा कि संघर्ष की बुनियादी वजह शांतिपूर्ण ढंग से दूर की जानी चाहिए।
ओभरॉय ने कनाडा सिंहली, तमिल और अन्य सभी पार्टियों से शांतिपूर्ण और समृद्ध श्रीलंका के लिए कार्य करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
