मनमोहन की तबीयत में सुधार
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में निरंतर सुधार हो रहा है और मंगलवार को उन्हें सामान्य भोजन दिया गय। यह जानकारी उनके निजी चिकित्सक के.एस. रेड्डी ने दी।
रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें सामान्य भोजन देना शुरू कर दिया गया है।
मनमोहन सिंह की पांच धमनियों की रुकावट हटाने के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में उनकी मल्टीपल बाइपास सर्जरी की गई थी। फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
रेड्डी के अनुसार डॉ सिंह को विशेष रूप से उनके लिए तैयार एक कमरे में रखा गया है।
रेड्डी के अनुसार यह आईसीयू के साथ-साथ अति विशिष्ट व्यक्तियों का कक्ष है। प्रधानमंत्री को किसी अन्य कमरे में ले जाने का फैसला मंगलवार शाम को चिकित्सकों द्वारा लिया जाएगा।
मनमोहन सिंह की पत्नी और तीनों पुत्रियां लगातार अस्पताल में ही मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications