कैलीफोर्निया में महिला ने 8 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया
लास एंजेलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक महिला ने आठ बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने लास एंजेलिस टाइम्स के हवाले से खबर दी है कि इनमें छह लड़के और दो लड़कियां हैं। दुनिया में आठ बच्चों को एक साथ जन्म दिए जाने की यह दूसरी घटना है।
लास एंजेलिस के निकट बेल्टफ्लावर स्थित कैसर पर्मानेंटल अस्पताल के हेरॉल्ड हेनरी ने बताया, "सभी बच्चे और जच्चा स्वस्थ है।"
सभी बच्चों का वजन 880 ग्राम से लेकर 1.47 किलोग्राम है। बच्चों का जन्म निर्धारित समय से नौ हफ्ते पहले हो गया है। इनमें से तीन बच्चों को सांस लेने में कष्ट हो रहा है। सभी बच्चों को दो महीने तक इंक्यूबेटर में रखा जाएगा हालांकि उनकी मां को एक हफ्ते में अस्पताल में छुट्टी मिल जाएगी।
46 डॉक्टरों और सहायकों की टीम को सात बच्चों का जन्म होने का अनुमान था। टीम में शामिल केरन मेपल्स के अनुसार आठ बच्चे देखने के बाद उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
इससे पूर्व नाइजीरियाई महिला टेक्सास में 1998 में आठ बच्चों जन्म दिया था। इनमें एक बच्चे का जन्म के एक हफ्ते बाद निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications