मनमोहन की सर्जरी के कारण नेपाली राष्ट्रपति की भारत यात्रा टली
काठमांडू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सर्जरी के कारण नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव की भारत यात्रा अनिश्चित काल के लिए टल गई है।
मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यादव के भारत दौरे के बारे में आधिकारिक तौर पर तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। पहले उनका दो फरवरी को भारत जाने का कार्यक्रम था।
यादव ने मनमोहन सिंह की सर्जरी की वजह से अपनी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया। मनमोहन सिंह की शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बाइपास सर्जरी की गई थी।
गत जुलाई में पदभार संभालने के बाद से यादव की पहली बार विदेश यात्रा होती। भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने उन्हें राष्ट्रपति पद पर आसीन की बधाई देते हुए भारत यात्रा का निमंत्रण दिया था।
नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने पदभार संभालने के बाद परंपरा से हटकर भारत की जगह सबसे पहले चीन की यात्रा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications