श्रीलंका में प्रभाकरन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (लीड-1)
उच्च न्यायालय ने सोमवार को इसी प्रकार के गिरफ्तारी वारंट लिट्टे खुफिया प्रमुख पोट्ट अम्मन और उसके दो अन्य वरिष्ठ सदस्यों के खिलाफ भी जारी किए हैं। सरकार ने इन दोनों की पहचान चार्ल्स मास्टर और कोमादी मणिमेकला के रूप में की है।
पुलिस ने सोमवार को अदालत को बताया कि देश के उत्तरी इलाके में लिट्टे के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के कारण प्रभाकरन की गिरफ्तारी फिलहाल संभव नहीं है। माना जा रहा है कि वह कहीं छुपा हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2005 में श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लिट्टे पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रहे थे।
लिट्टे का संस्थापक प्रभाकरन श्रीलंका में कई मामलों में वांछित है। इनमें जनवरी 1996 में केंद्रीय बैंक में बम विस्फोट की घटना भी शामिल है। प्रभाकरन और पोट्ट अम्मन वर्ष 1991 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में भी वांछित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications