प्रणब की श्रीलंका यात्रा मंगलवार से

मुखर्जी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि सेना और विद्रोहियों का संघर्ष अब ऐसी जगह हो रहा है जहां सैंकड़ों नागरिक फंसे हुए हैं।

सरकारी सेना का दावा है कि उसने रविवार को विद्रोहियों के महत्वपूर्ण ठिकाने मुल्लइतिवू पर कब्जा करने के बाद निर्णायक घेराबंदी शुरू कर दी है।

मुखर्जी बुधवार को राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे और अन्य अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। सरकारी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "यह दोस्ताना यात्रा है। पिछले कुछ अर्से से मुखर्जी यहां आना चाह रहे थे।"

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और क्षेत्र में सक्रिय अन्य स्थानीय और विदेशी कार्यकर्ताओं ने दोनों संघर्षरत गुटों से नागरिकों का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

खबरों के मुताबिक लिट्टे समय पुतुक्कु डियिरूप्पू और विश्वमधु में सीमित हैं और आगे बढ़ती सेना वे काफी दबाव में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+