फ्रांस ने भारत के प्रति अपना समर्थन दोहराया
सरकोजी ने लंदन में प्रस्तावित जी20 समिट के पहले मनमोहन सिंह को पेरिस आने का निमंत्रण भी दिया है, ताकि दोनों देश वैश्विक वित्तीय संकट जैसे मुद्दों पर कोई एक दृष्टिकोण कायम कर सकें।
मनमोहन सिंह फिलहाल बाइपास सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
सोमवार को भारतीय गणतंत्र की 60वीं वर्षगांठ पर भेजे अपने शुभकामना संदेश में सरकोजी ने लिखा है, "आने वाले महीनों में भारत में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर आपकी महत्वपूर्ण व्यस्तताओं के बारे में मुझे पता है। लेकिन यदि लंदन में होने वाली जी20 समिट के पहले आप पेरिस आ सकें तो आपका स्वागत करने में हमें अपार खुशी होगी।"
मुंबई हमले के बाद मनमोहन सिंह के साथ फोन पर हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए सरकोजी ने लिखा है, "फ्रांस, दोनों देशों के बीच जरूरी सेवाओं व सुरक्षा बलों के बीच सर्वोच्च स्तर के सहयोग की तैयारी कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications