वेंकटरमन की मृत्यु के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम रद्द (लीड-1)
इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। राष्ट्रीय कैडेट कार्पस के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के पश्चात हर वर्ष 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
वेंकटरमन का लंबी बीमारी के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। वह देश के आठवें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक रहा।
वर्ष 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद से दूसरी बार बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम रद्द किया गया है। इससे पहले 26 जनवरी 2001 को गुजरात में आए भूकंप के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications