राजग की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को संप्रग ने पटरी से उतारा : भाजपा

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "देश में बुनियादी ढांचे के विकास के एक घटक को सुधारने के लिए पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन सरकार ने जो एनएचडीपी कार्यक्रम शुरू किया था उसे संप्रग सरकार ने पूरी तरह पटरी से उतार दिया है।" उन्होंने राजग और संप्रग सरकार के दौरान इस क्षेत्र में उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा भी पेश किया।

उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम के निरीक्षण का कार्य ठप्प है। निर्णय करने में बाहरी तत्व हावी हैं। राजग सरकार का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सभी तरह की विफलताओं का शिकार हो गया है।"

प्रसाद ने कहा कि यह स्थिति राजग सरकार के अच्छे कार्य के उलट संप्रग सरकार के निकम्मेपन को दर्शाती है। यहां तक कि योजना आयोग, सीएजी रिपोर्ट और दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी इन परियोजनाओं के बारे में प्रतिकूल टिप्पणी की है।

भाजपा ने सड़क व परिवहन मंत्री टी. आर. बालू पर निशाना साधते हुए कहा, "बालू स्वयं की सनक व परिकल्पनाओं के तहत कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते अधिकारियों का मनोबल गिरा हुआ है। विगत तीन वर्षो में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) के पांच अध्यक्ष बने हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय तक ने एनएचएआई के कार्य में हस्तक्षेप के लिए प्रतिकूल टिप्पणी की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+